'बूढ़े शाहरूख को बड़े भाई का रोल करना चाहिए'

जिसमें सबसे ज्यादा पाठकों ने विकल्प दो को चुना यानी कि शाहरूख को अब फिल्मों में बड़े भाई का रोल करना चाहिए। करीब 52 लोगों ने यानी कि 36% लोगों ने इस विकल्प पर वोट किये। जबकि 48 यानी 33.33% लोगों का कहना था कि किंग खान को फिल्मों में अब बाप के रोल करने चाहिए तो वहीं 45 लोगों ने यानी कि 31% लोगों ने विकल्प 1 को यानी रोमांटिक हीरो पर वोट किये।
सिर्फ यही नहीं हमारे फेसबुक फैन पेज पर भी जब हमने यह प्रश्न पूछा तो सबसे ज्यादा लोगों ने किंग खान को बड़े भाई का रोल अदा करने की हिदायत दी। जिन लोगों ने किंग खान को यह कहा उनकी संख्या करीब 75 है तो वहीं 37 लोगों का कहना था कि शाहरूख को अभी भी रोमांटिक रोल करने चाहिए। जबकि 8 लोगों का कहना था कि शाहरूख को फिल्मो में अब करेक्टर रोल निभाने चाहिए।
तस्वीर साफ है कि अब बादशाह खान के चाहने वाले भी मानने लगे हैं कि शाहरूख खान जो कि हिंदी फिल्मी दुनिया का एक माइल स्टोन हैं, उन्हें अब अपनी उम्र के हिसाब से रोल करने चाहिए। उन्हें लोग एक बहुत अच्छा अभिनेता मानते हैं, इसलिए उन्हें लोग अब किसी आयटम नंबर में नहीं देखना चाहते हैं, बल्कि यह चाहते हैं कि किंग खान वैसे रोल अदा करें जो उन्हें वाकई में किंग साबित करे।
फिलहाल शाहरूख खान की फिल्म रॉ.वन अच्छा प्रदर्शन कर रही है और किंग खान और करीना का छम्मक-छल्लों गानों की रेटिंग में नंबर वन चल रहा है। कल ही किंग खान ने अपना 46 वां जन्मदिन मनाया है।


Click it and Unblock the Notifications











