'Pathaan' के बाद 'जवान' में भी तहलका मचाएंगे शाहरुख खान, लीक हुई तस्वीर में दिखा दमदार अंदाज

Jawan

Shahrukh Khan Jawaan Look Leaked: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां तक कि मंगलवार को भी फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने चार सालों के बाद सिनेमाघरों में वापसी की है। शाहरुख खान की इस सफलता से उनके फैंस और शुभचिंतक बेहद खुश हैं तो वहीं, शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

खास बात यह है कि, फिल्म के सेट पर से शाहरुख खान का लुक लीक हुआ है। फिल्म के सेट से लीक हुई शाहरुख खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में शाहरुख खान के चेहरे पर पट्टी बंधी नजर आई थी। वहीं, लीक हुई तस्वीरों में भी शाहरुख खान कुछ ऐसे ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि, शाहरुख खान अपने वैनिटी वैन के गेट पर खड़े हैं और साथ ही उनके चेहरे पर पट्टी बंधी हुई है। बता दें कि 'जवान' की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है और अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पठान की शानदार सफलता के बाद मेकर्स 'जवान' का भी टीजर जल्द ही रिलीज कर सकते हैं।

शाहरुख खान की यह तस्वीर वायरल हो रही है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि, इस फिल्म में भी शाहरुख खान शानदार एक्शन करते नजर आएंगे। एक यूजर ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- जवान तो पठान से भी अधिक बिजनेस करेगी। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है एटली और शाहरुख खान मिलकर कमाल करने वाले हैं।

बता दें कि, शाहरुख खान 1 फरवरी से 6 दिनों का शेड्यूल पूरा करेंगे। इस दौरान फिल्म के जरूरी सीन शूट किए जाएंगे। फिल्म की कास्ट भी शाहरुख खान के साथ शूटिंग के लिए जुड़ेगी। वहीं, फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने जा रहे विजय सेतुपति और प्रियामणि फरवरी अंत से टीम के साथ जुड़ेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X