फिल्म 'पठान' में ऐसा होगा शाहरुख खान का लुक, स्टूडियो के बाहर आए नजर- सोशल मीडिया पर वायरल
लगभग दो सालों के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं। यशराज बैनर की फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरु हो चुकी है और इस फिल्म की शूटिंग से शाहरुख खान का लुक भी वायरल हो चुका है। फिल्म में शाहरुख लंबे बालों में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख के साथ फिल्म में दिखेंगे दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम।
शाहरुख खान को हाल ही में यशराज फिल्म स्टूडियो के बाहर देखा गया। जब वह लंबे बाल और फ्रेंच दाढ़ी में अलग ही अंदाज में नजर आए। खास बात यह है कि फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फैंस बेसब्री से पठान के एलान का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख एक जासूस का किरदार निभाते दिखेंगे, जो एक मिशन पर निकला है। वहीं, विलेन बनेंगे जॉन। 'पठान' एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications