Shahrukh Khan के साथ अपनी अगली फिल्म करेंगी सुहाना खान, पठान डायरेक्टर के साथ धमाका फाइनल!

shahrukh-khan-locks-his-next-film-after-dunki-with-siddharth-anand-suhana-khan-joins

Suhana Khan next film with Shahrukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना फिल्मों में अपनी एंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ सुहाना दर्शकों के सामने पहली बार आएंगी। लेकिन ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

बहरहाल, खास बात है कि सुहाना को अपनी थियेट्रिकल डेब्यू के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपने प्रोडक्शन तले सुहाना को बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च करने वाले हैं। और इस फिल्म में उनका साथ दे रहे हैं पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद।

शाहरुख - सिद्धार्थ करेंगे प्रोड्यूस

दरअसल, शाहरुख खान की रेड चिलीज प्रोडक्शन और सिद्धार्थ आनंद की मारफ्लिक्स पिक्चर्स (Marflix Pictures) इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली हैं। फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु हो चुका है और यह साल 2023 के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है। फिलहाल, फिल्म के निर्देशक का नाम सामने नहीं आया है। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान अभिनय भी करेंगे या नहीं.. इस बात पर मोहर नहीं लगी है।

शाहरुख खान की फिल्में

उम्मीद जताई जा रही है कि सुहाना की फिल्म में शाहरुख एक महत्वपूर्ण कैमियो देंगे। बहरहाल, बतौर एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान और डंकी सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है, वहीं डंकी को क्रिसमस के मौके पर लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि इन दो फिल्मों के बाद किंग खान यशराज फिल्म्स की अगली मेगा बजट एक्शन फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X