शाहरुख को भी पसंद है सलमान कैट की जोड़ी

मुंबई। शाहरुख खान और सलमान खान भले ही एक दूसरे से बात ना करते हों पर लग रहा है कि धीरे धीरे दोनों सुपरस्टार्स के दिल में एक दूसरे के लिए जो गलतफहमियां थीं वो कम होती जा रही हैं। वैसे भी वक्त के पास हर मर्ज का इलाज है। शाहरुख सलमान एक दूसरे से बात तो अभी भी नहीं कर रहे हैं लेकिन अब दोनों ने कम से कम एक दूसरे के बारे में बात करना तो शुरु कर ही दिया है।

हाल ही में शाहरुख ने टैग ह्यूर ब्रांड जिसके वो ब्रांड अम्बेसडर हैं के ईवेंट के दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दोनों एक साथ बहुत अच्छे दिखते हैं और साथ ही उन्होने एक था टाईगर की सफलता की भी कामना की।

 Shahrukh Khan. salman khan, katrina kaif

सलमान और कैट की कैमिस्ट्री के बारे में पूछने पर शाहरुख ने कहा "दोनों की जाडी़ बहुत अच्छी है उन्होने कई फिल्में साथ में की हैं। मुझे लगता है कि कैमिस्ट्री एक बहुत ही गहरा शब्द है जो कि मीडिया ने पैदा किया है। इसे लेकर मैं और काजोल हमेशा सुर्खियों में रहे। आखिर ये कैमिस्ट्री है क्या? मुझे सालों लग गए इसे समझने में।"

"मुझे कैमस्ट्री को तो पता नहीं लेकिन दोनों बहुत ही शानदार जोड़ी बनाते हैं। मैं उन्हें फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" सलमान संग 'एक था टाईगर''' में नज़र आने के बाद कैटरीना शाहरुख के साथ 'ये कहां आ गए हम' में नज़र आएंगी जो दीवाली पर रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X