गुलाबी साड़ी पहनकर बिजली गिराते नजर आए शाहरुख खान? डीपफेक विडियो देख भड़क गए फैंस!

shahrukh khan

एआई के आने के बाद अक्सर डीपफेक वीडियोज सामने आते रहते हैं। लोगों ने तो सितारों को भी नहीं छोड़ा है। इस वक्त सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक डीपफेक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में शाहरुख खान को अलग अलग अवतार में देखा जा सकता है। वीडियो के शुरुआत में आप देखेंगे कि ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे शख्स के चेहरे पर शाहरुख खान का चेहरा फिट किया गया है।

इसके बाद अचानक वो टी-शर्ट से सीधे गुलाबी साड़ी में पहुंच जाता है। अब वीडियो आग की तरह फैल गया है और फैंस इसको लेकर ढेरों बातें कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कब किसका डीपफेक वीडियो सामने आ जाएगा कोई नहीं जानता।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भाई लोग सलमान भाई भी है, ध्यान रखना।'' एक ने लिखा, ''एडिटर के लिए सम्मान है।'' एक ने लिखा, ''सुहाना खान का मेल वर्जन।' ''एक ने लिखा, AI इंसानों के लिए खतरनाक है? इंसान AI के लिए खतरनाक है?'' एक ने लिखा, ''फिर भी अपनी बेटी से बेहतर।'' लोग इस तरह से लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान या सुहाना खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

पहले भी वायरल हुए हैं वीडियोज

कुछ समय पहले भी खान सुपरस्टार्स के वीडियोज सामने आए थे। इस वीडियो में आप देखेंगे कि लेडी संगीत में बन्ना गाते शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान नजर आ रहे थे। इस दौरान शाहरुख खान को ढोल बजाते हुए देखा जा सकता था। सलमान खान और आमिर खान को भी शाहरुख खान के आसपास बैठकर गाते हुए देखा गया था। इस वीडियो को लेकर भी लोगों ने खूब कमेंट्स किए थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X