इन पांच ट्वीट्स के बाद शाहरुख ने छोड़ दिया ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर छोड़ दिया, तो हलचल सी मच गई। हालांकि अभी तक एसआरके ने औपचारिक तौर पर ट्विटर अकाउंट बंद नहीं किया है, लेकिन हां दूर जरूर हो गये हैं। इस वजह से एसआरके के 4,038,062 फॉलोवर्स उदास भी हो गये हैं, क्योंकि वे काफी अपने पसंदीदा ऐक्टर के हमेशा करीब रहना चाहते हैं।
हालांकि शाहरुख के करीबी दोस्त मुस्ताक शेख की मानें तो शाहरुख अभी भी ट्विटर पर आना चाहते हैं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नहीं आ पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरूख के ट्विटर पर मौजूदा अकाउंट तकनीकी रूप से सही नहीं चल रहा है। लेकिन अगर शाहरुख के हाल के बयान पर जायें, तो लगता है कि कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं, यह सिर्फ अपने फैन्स से दूर रहने का बहाना है।
शाहरुख ने हाल ही में कहा था कि अब वो कोई ट्वीट नहीं करेंगे। खैर एक ट्विटर से उनके फैन बेस को कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला। क्योंकि टीवी से लेकर बड़े परदे तक शाहरुख ने जिस तरह के किरदार निभाये हैं, वो कभी नहीं भूलने वाले हैं और लोगों को उनकी ओर खींच ही लाते हैं।
शाहरुख के अंतिम पांच ट्वीट


Click it and Unblock the Notifications











