सेट पर इंतज़ार करते रहे अजय देवगन, शाहरूख खान ने बिना बताए कैंसिल की शूटिंग
आर्यन खान ड्रग्स केस के बीच शाहरूख खान काफी परेशान चल रहे हैं और प्रोफेशनल स्तर पर भी अपने कमिटमेंट पूरे नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार को शाहरूख खान ने अजय देवगन को भी सेट पर इंतज़ार करवाया लेकिन बना किसी जानकारी के शूट करने पहुंचे ही नहीं। अजय देवगन और शाहरूख खान, विमल इलायची के लिए एक साथ दीवाली स्पेशल एड शूट करने वाले थे।
शाहरूख खान सेट पर नहीं पहुंचेंगे, इस बात की जानकारी, उनकी टीम ने नहीं दी थी। ऐसे में शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गई थी और सेट पर शाहरूख खान के लिए वैनिटी का इंतज़ाम भी कर दिया गया था।

अजय देवगन भी सुबह समय से शूटिंग पर पहुंच गए थे। लेकिन दोपहर के बाद खबर आई कि शाहरूख खान सेट पर नहीं आ पाएंगे। ऐसे में खबर है कि अजय देवगन ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है। शाहरूख खान की टीम ने 3 - 4 बजे उनके ना आने की खबर पक्की की। जबकि सेट पर सुबह से ही 15 - 20 बाऊंसर्स की व्यवस्था कर दी गई थी जिससे कि शाहरूख खान को शूटिंग में कोई व्यवधान ना हो।

कस्टडी में आर्यन से मिले शाहरूख
आर्यन खान की गिरफ्तारी केे बाद शाहरूख खान ने NCB से इजाज़त ली और कस्टडी में आर्यन से मिलने पहुंचे। पिता से मिलते ही आर्यन रो दिए। इससे पहले, आर्यन खान ने NCB की पूछताछ में माना था कि उनके पिता ने उन्हें आगाह किया था कि पूरे शहर में NCB के छापे पड़ रहे हैं इसलिए जहां भी जाएं, सोच समझकर जाएं। आर्यन खान ने इसी कारण से ड्रग्स के सेवन से भी साफ इंकार किया था।

मुंबई पहुंच चुके हैं दोस्त
आर्यन खान को 4 अक्टूबर को ज़मानत मिलने की आशंका थी लेकिन NCB ने उनकी कस्टडी बढ़ा दी। आर्यन खान की कस्टडी बढ़ते ही शाहरूख खान के पारिवारिक मित्र करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी शहर में लौट चुके हैं। इस बीच शाहरूख खान को उनके फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया। फैन्स, शाहरूख खान के घर के बाहर भी इकट्ठा हुए और उन्हें अपना ख्याल रखने की हिदायत रखने के बड़े बड़े पोस्टर, उनके घर के बाहर लगाए।

करना पड़ा घर ना आने की गुज़ारिश
आर्यन खान की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही सलमान खान, शाहरूख खान से मिलने उनके घर मन्नत पहुंच गए थे। इसके बाद शाहरूख खान के घर सेलेब्स का जमावड़ा लग गया। एक समय के बाद, शाहरूख खान की टीम को घर के बाहर इकट्ठा होती देख मीडिया से बचने के लिए सभी से मन्नत ना आने की गुज़ारिश करनी पड़ी। सलमान खान के बाद उनकी बहनें अलवीरा और अर्पिता और गौरी खान की दोस्त महीप कपूर, सीमा खान और नीलम कोठारी, उनसे मिलने मन्नत पहुंची थीं।

स्टार्स से मिला सपोर्ट
सोशल मीडिया पर भी शाहरूख खान और आर्यन खान को काफी सपोर्ट मिला। सुनील शेट्टी ने आर्यन खान को सांस लेने देने की गुज़ारिश की तो सुज़ैन खान ने उन्हें एक बेहद अच्छा बच्चा बताया। हंसल मेहता और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा कि माता पिता के तौर पर शाहरूख और गौरी बेहद कठिन समय से गुज़र रहे है वहीं पूजा भट्ट ने लिखा मैं शाहरूख के साथ खड़ी हूं, क्योंकि इस समय ये बेहद ज़रूरी है।

समीर वानखेड़े पर लगे आरोप
कई लोगों ने आर्यन खान की गिरफ्तारी को केवल शाहरूख खान को अटैक करने की साज़िश बताई। मीका सिंह ने पूछा कि क्या उस शिप पर केेवल आर्यन खान था? तो वहीं KRK ने पूछा कि NCB 20 लाख के टिकट खरीदकर केवल शाहरूख खान के लड़केे को गिरफ्तार करने गई थी। NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से साफ किया कि उनका शाहरूख खान को अटैक करने का कोई मकसद नहीं है। वो पिछले एक साल से ड्रग्स केस पर काम कर रहे हैं और कानून के दायरे में रहकर करते रहेंगे।
वहीं आर्यन खान ड्रग्स केस का असर अब शाहरूख खान के काम पर पड़ता दिख रहा है। एक तरफ, स्पेन में शुरू होने वाला पठान की शूटिंग का अगला शेड्यूल पोस्टपोन किया जा चुका है वहीं दूसरी तरफ अटली अपनी फिल्म की शूटिंग, शाहरूख खान के बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे के साथ करना शुरू कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











