शाहरूख खान के पठान सेट से लीक हुई उनकी शानदार तस्वीर, जूड़े में दिखाई दिए किंग खान
शाहरूख खान इस समय साथ साथ अपनी आने वाली तीनों फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। कभी वो पठान के सेट पर दिखाई देते हैं तो कभी एटली की फिल्म के सेट पर। अब राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी का पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद शाहरूख खान अपनी यशराज फिल्म पठान के सेट पर वापस दिखाई दिए।
सेट से शाहरूख खान की एक तस्वीर भी लीक हुई है जहां शाहरूख खान, सफेद शर्ट पहने एक जूड़े में दिखाई दे रहे हैं। उनका ये लुक देखकर फैन्स पूरी तरह से हैरान हैं।

गौरतलब है कि शाहरूख खान, पठान के बाद जवान और जवान के बाद डंकी में दिखाई देंगे। ये तीनों ही फिल्में साल 2023 में रिलीज़ होनी हैं। जहां पठान 23 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी वहीं जून में आएगी एटली की फिल्म जवान और इसके बाद राजकुमार हिरानी की डंकी क्रिसमस रिलीज़ होगी।

शाहरूख खान की धमाकेदार वापसी
गौरतलब है कि पठान यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करेंगे। एक्शन कमबैक के साथ शाहरूख खान दर्शकों को दिल जीतेंगे। उनके कमबैक में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ऋतिक रोशन की वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद।
Recommended Video

मिल चुकी है ज़बरदस्त झलक
हाल ही में शाहरूख खान ने अपने पठान लुक में पेप्सी का एक एड किया था। इस एड में शाहरूख खान अपने पठान के ही एक्शन अवतार में नज़र आए थे और फैन्स ने इसे बस एक झलक मान ली कि शाहरूख पठान में कितने ज़बरदस्त दिखने वाले हैं। इस एड के रिलीज़ होते ही शाहरूख खान इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगे थे।

अनाउंसमेंट से किया हैरान
इसके बाद शाहरूख खान के अनाउंसमेंट के साथ ही फैन्स को उत्साहित कर दिया। इस छोटे से टीज़र ने शाहरूख खान की भव्य वापसी की झलक दे दी। अब फैन्स पठान के टीज़र का इंतज़ार कर रहे हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो ये टीज़र रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा के साथ सिनेमाघरों में दिखाई देगा।

कई लुक हुए लीक
पठान से शाहरूख खान की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। वहीं फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण की भी स्पेन से कुछ तस्वीरें लीक हुई जहां वो फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। पठान में शाहरूख खान एक जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे जो काफी बड़े मिशन पर निकला है। फिल्म में निगेटिव भूमिका में हैं जॉन अब्राहम और मेहमान भूमिका में हैं सलमान खान।

कैमियो शूट कर चुके हैं सलमान
फिल्म के लिए सलमान खान अपना कैमियो टाईगर अवतार में शूट कर चुके हैं। सलमान खान ने जब अपने और शाहरूख के सीन देखे तो उन्होंने आदित्य चोपड़ा को आश्वस्त कर दिया कि ये फिल्म काफी बड़ी हिट साबित होगी। वहीं उन्होंने शाहरूख खान को भी इस बात का आश्वासन दिया कि उनका कमबैक ब्लॉकबस्टर है और इस बात की गारंटी सलमान खान ने खुद ली है।

आर्यन से ली है मदद
गौरतलब है कि पठान की शूटिंग के दौरान, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी कई बार सेट पर दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के एक्शन को लेकर आर्यन ने काफी Inputs दिए हैं जिस पर काम भी किया गया है। हालांकि, आर्यन को फिल्म में क्रेडिट मिलेगा या नहीं इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन फिल्म के ज़बरदस्त एक्शन में आर्यन का भी हाथ है।

पठान का ज़बरदस्त ओटीटी प्लान
पठान की रिलीज़ के लिए आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल अलग प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, पठान आठ हफ्तों तक केवल थिएटर में चलेंगी। आठ हफ्तों से पहले इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं होगा। पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और ये यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। चूंकि ये शाहरूख खान का कमबैक होगा इसलिए इस फिल्म के लिए फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications