''मुझे मेरी नाक की वजह से पहली फिल्म मिली....''- शाहरूख खान
लेखक समर खान ने शाहरूख खान के 25 सालों के फिल्मी सफर पर किताब लिखी है। इस बुक लांच के दौरान शाहरूख ने अपनी शुरुआती करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।
लेखक और फिल्ममेकर समर खान ने सुपरस्टार शाहरूख खान पर एक किताब लांच किया है। जिसमें शाहरूख के 25 सालों की फिल्मी करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें है। लेखक ने लगभग उन सभी निर्देशकों से बातचीत की है, जिनके साथ शाहरूख ने कभी ना कभी काम किया है। इस किताब को शाहरूख खान ने खुद रिलीज़ किया।
इस इवेंट में शाहरूख ने कई दिलचस्प बातें शेयर की। जिनमें से एक थी उनकी पहली फिल्म से जुड़ी बात। शाहरूख ने बताया कि उन्हें उनकी नाक की वजह से पहली फिल्म मिली थी।

हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म 'दिल आशना है' के लिए शाहरूख को पसंद किया था। शाहरूख ने कहा- मैं एक साधारण दिखने वाला लड़का था, जो फिल्मी बैकग्राउंड से भी नहीं था। किसे ऐसी खुशनसीबी मिलती है कि वह ड्रीम गर्ल के सामने बैठ सके।
हेमा मालिनी ने मुझे कहा था, तुम्हारी नाक मुझे बहुत पसंद है और यह फिल्म तुम्हें उसी वजह से मिली है। जी हां, जिस नाक को मैं छिपाता फिरता था, वो नाक हेमा मालिनी को पसंद है..


Click it and Unblock the Notifications
