चेन्नई एक्सप्रेस के गेम लॉंच में जमकर नाचे शाहरुख!
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का कोई इवेंट हो और उसमेंकुछ धमाल ना हो तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गेम लॉंच किया है। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान का मूड थोड़ा सा खराब हुआ सलमान खान को लेकर मीडिया द्वारा पूछे जा रहे सवालों से लेकिन बाद में जब किंगखान का इवेंट खत्म होने लगा तो उस दौरान शाहरुख खान ने अपनी कुछ फैन्स को स्टेज पर बुलाकर उनके साथ चेन्नई एक्सप्रेस के गाने पर डांस किया।
शाहरुख खान केसाथ कदम से कदम मिलाकर नाचने वालों में कुछ मीडिया रिपोर्टर्स भी थीं। सभी ने ये सुहानी शाम शाहरुख खान के साथ स्टेजपर डांस करके बिताई। सभी के लिए ये इवेंट खास बनगया। शाहरुख खान ने हाथ पकड़कर सभी को नचाया और खुद भी हंसते हुए नाचे। जहां तक गेम की बातहै तो शाहुरख खान ने सबसे पहले स्टेज पर आकर निर्देशक रोहितशेट्टी के साथ गेम खेला। हालांकि शाहरुख खान खेल में रोहित से हार गये और हारने के बाद शाहरुख खान ने कहा कि रोहित मुझसे उम्र में बड़े हैं इसलिए उन्हें जीतने दिया मैंने।
चेन्नई एक्सप्रेस से पहले शाहरुख खान ने अपनी फिल्म रा.वन और डॉन के भी गेम निकाले थे। चेन्नई एक्सप्रेस का इस गेम में शाहरुख खान के साथ एक दीपिका पादुकोण का भी मिनीकेचर है। जोकि बहुत ही क्यूट है। शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें ये गेम बहुत पसंद है और वो सेट पर जब भी रहते थे यही गेम खेलते रहते थे।


Click it and Unblock the Notifications