500-1000 नोट पर बैन : शाहरुख खान ने की पीएम मोदी की तारीफ
500 और 1000 के नोट पर पर बैन लगाने के लिए शाहरुख खान ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं..मोदी के इस फैसले पर शाहरुख ने क्या कहा।
500 और 1000 रुपये के नोट पर बैन लगाने के पीएम मोदी के इस फैसले को पूरा बॉलीवुड समर्थन दे रहा है। हाल ही में शाहरुख खान ने भी पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की है।

शाहरुख खान ने पीएम को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'दूरदृष्टि। बेहद स्मार्ट और राजनीति से प्रेरित भी नहीं। भारतीय अर्थव्यवस्था में पॉजिटिव बदलाव लाएगा। शानदार कदम।' अापको बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड दिग्गजों ने नरेंद्र मोदी के इस फैसले का स्वागत किया है।
''मैं स्टार हूं.. 100, 200 करोड़ दिमाग में आ ही जाता है..''- शाहरूख खान
गौरतलब है कि मंगलवार रात को मोदी सरकार ने काले धन, जाली करेंसी और आतंकवाद को फंडिंग के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 500 और 1000 रुपए को अमान्य घोषित कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications