..................... Shahrukh Khan lands with the biggest deal, 22 films sold to a satellite channel - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान की 22 फिल्में बिकीं, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

शाहरूख खान का करियर आजकल भले ही दिशा से भटका है लेकिन उनके करियर में बाकी सब फर्स्ट क्लास चल रहा है। शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने हाल ही में बदला प्रोड्यूस की है और तापसी पन्नू - अमिताभ बच्चन स्टारर ये फिल्म बेहतरीन ढंग से कमाई कर रही है। अब खबर है कि शाहरूख खान के हिस्से एक बेहद शानदार डील आई है।

एक सैटेलाइट चैनल ने शाहरूख खान की 22 फिल्में, तगड़े पैसे देकर खरीद ली है। ये डील करोड़ों की मानी जा रही है। इन फिल्मों में ओम शांति ओम, स्वदेस, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी जैसी फिल्में शामिल है। इस डील की अच्छी खासी रकम, शाहरूख खान के हिस्से भी आने वाली है।

shahrukh-khan-lands-with-the-biggest-deal-22-films-sold-to-a-satellite-channel

गौरतलब है कि टीवी पर शाहरूख खान की फिल्मों की टीआरपी आज भी शानदार है। उनकी फिल्में देखना दर्शकों को पसंद है और अब इसलिए उनकी फिल्मों का पूरा पिटारा एक चैनल ने खरीद लिया है। अब जिस चैनल पर रोज़ शाहरूख खान की फिल्में दिखने लग जाएं, समझ लीजिएगा कि यही वो चैनल है जिसने करोड़ों देकर ये फिल्में खरीदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X