Welcome शाहरुख खान के केकेआर परिवार में जोहन, अजहर की एंट्री
क्रिकेट के दीवानों को बेसब्री से आईपीएल 8 का इंतजार है। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में भी आईपीएल 8 की तैयारी जोरो शोरों से चल रही। हाल ही में केकेआर में जोहान बोथा और अजह महमूद को भी शामिल किया गया और शाहरुख खान ने ट्विटर पर इन दोनों प्लेयर्स को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अजहर महमूद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं और जोहान साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर हैं। जोहान इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से आईपीएल में हिस्सा ले चुके हैं।
केकेआर ज्वाइन करने के बाद जोहान ने ट्वीट किया "बहुत खुश हूं और उम्मीद करता हूं केकेआर इस साल की वजयी टीम होगी।"
शाहरुख खान ने जवाब में लिखा "थैंक यू हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए। आपका जुनून ही हमें चाहिए। बहुत बहुत वेलकम।"
अजहर महमूद ने लिखा- "बहुत खुश हूं केकेआर परिवार का हिस्सा बनकर। अपने मेंटरों के साथ काम करने का इँतजार है।"
शाहरुख खान ने अजहर महमूद को जवाब देते हुए लिखा "उम्मीद है कि आप हमारी टीम के साथ बेहद खुश रहेंगे।"
अजहर ने भी शाहरुख खान के स्वागत का जवाब दिया और कहा "बहुत बहुत शुक्रिया भाई।"


Click it and Unblock the Notifications
