रॉ. वन में शाहरूख-करीना का लिपलॉक!

एक से एक रोमांटिक फिल्म दे कर लोगों को अपना मुरीद और दिल को पागल कर देने वाले किंग खान ने आज तक पर्दे पर लिप-लॉक सींस भी नहीं दिया है इसलिए शायद किंग खान को बॉलीवुड का सबसे लविंग हसबैंड भी कहा जाता है। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'रॉ वन' में हो सकता है आप जिस किंग खान से मिलेंगे वो कुछ बदले-बदले से मिले क्योंकि ऐसी खबर आ रही है कि शाहरूख ने फिल्म में काफी सीमांए तोड़ दी हैं।
इस फिल्म में किंग खान ने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ एक जबरदस्त लिपलॉक सींस दिया है कहने वाले तो ये भी कह रहे हैं कि इस सींस के देखकर अच्छे -अच्छों के होश उड़ जायेगें। हालांकि इस फिल्म से जुड़े लोगों ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि लोगों की मनगढ़त बातें हैं।
गौरतलब है कि किंगखान की बहुप्रतिक्षित फिल्म रॉ वन एक सुपर नेचुरल पॉवर पर आधारित है। इस फिल्म को अब तक की बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म बतायी जा रही है। एक बार किंग खान ने मजाकिया लहजे में कहा था कि अगर ये फिल्म फ्लाप होती है तो वे भिखारी बन जायेगें।


Click it and Unblock the Notifications











