Video: एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे आर्यन और सुहाना, भाई-बहन का दिखा जबरदस्त स्टाइलिश अंदाज

aryan khan, suhana khan

शाहरुख खान के तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना और अबराम की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। तीनों जब भी नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। रविवार को आर्यन खान और सुहाना साथ-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों इस दौरान बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आर्यन और सुहाना इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए। सुहाना खान ने ऑफ व्हाइट जॉगर्स और व्हाइट क्रॉप टॉप और क्रॉप जैकेट पहन रखा था। तो वहीं, आर्यन ने व्हाइट शूज, ब्लैक पैंट और टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। सुहाना खान इस दौरान अपनी बेली को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उनका ये स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

दोनों एयरपोर्ट बिल्कुल शांति से हर प्रोटोकॉल और नियम को फॉलो करते नजर आए।आर्यन खान एयरपोर्ट पर अपना और अपनी बहन का सामान भी खुद ही उठाए नजर आए। उनके इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर कई यूजर्स तारीफ भी कर रहे हैं। ना तो उन्होंने पैपराजी को देखकर वहां से जल्द निकलने की कोशिश की। बल्कि, वहां मौजूद सीआईएसएफ के ऑफिसर के सामने वो तब तक खड़े रहे जब तक सारी जांच की प्रक्रिया तसल्ली से पूरी नहीं कर ली गई।

सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।वो जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो वहीं, आर्यन खान के बारे में ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो पर्दे के पीछे रहकर काम करना चाहते हैं। साथ ही, ये भी कहा जा रहा है कि आर्यन खान इजरायली निर्देशक लिओर राज से ट्रेनिंग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X