..................... Shahrukh Khan to kickstart IFFI 2011 | अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्धघाटन करेंगे किंग खान - Hindi Filmibeat

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्धघाटन करेंगे किंग खान

Shahrukh Khan
भले ही 'रॉ वन' शाहरूख की उम्मीदों के हिसाब से नहीं चली होगी लेकिन शाहरूख की डिमांड कम नहीं हुई है। इसका ताजा उदाहरण है कि किंग खान को भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्धघाटन का मौका मिलना।

शाहरूख खान इस महोत्सव के 42वें संस्करण को हरी झंडी दिखायेगें। इस बात की जानकारी फिल्म उत्सव के निर्देशक शंकर मोहन ने मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि 23 नवंबर से मारगाओ में रविंद्र भवन प्रेक्षागृह में शुरू हो रहे इस 10 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन शाहरूख खान करेंगे। जबकि इस प्रोग्राम की चीफ गेस्ट देश की सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी होंगी।

फिल्म महोत्सव 2011 का शुभारंभ पुर्तगाली फिल्म द कॉन्सूल ऑफ बोर्डेआक्स से होगी। शाहरूख ने इस मौके के लिए खुध को चुने जाने पर ऊपरवाले और जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि सब कुछ ऊपरवाले और जनता के प्यार का नतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X