Met Gala 2025: शाहरुख, कियारा, प्रियंका समेत ये सितारे पहुंचे न्यूयॉर्क, जानें मेट गाला का टाइम और थीम

Met Gala 2025

Met Gala 2025: मेट गाला का इंतजार सभी को होता है क्योंकि यह इवेंट यूनीक फैशन और सबसे हटके अपने थीम के लिए जाना जाता है और इस बार का मेट गाला बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस बार मेट गाला में तमाम फिल्मी सितारे जैसे शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ डेब्यू करने जा रहे हैं।

इनके साथ ही ईशा अंबानी भी इस इंवेट का हिस्सा होने वाली हैं। बता दें कि फैन्स ही नहीं सितारे भी इस इवेंट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। तमाम सितारे मेट गाला इवेंट के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। सितारों की कुछ झलकियां भी सामने आई हैं जिसे देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो रहे हैं।

कब और कहां होगा मेट गाला
आपको बता दें कि मेट गाला 5 मई 2025 को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जा रहा है। हर साल यह इवेंट यहीं आयोजित होता है। वहीं टाइम की बात करें तो मेट गाला इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम के मुताबिक शाम के 4:30 बजे और भारत के समय के मुताबिक 6 मई 3 बजे होगी। मेट गाला आज से नहीं बल्कि पिछले 77 सालों से चलता आ रहा है। इस इवेंट को काफी बड़े पैमाने पर आयोजिक किया जाता है।

क्या है मेट गाला की 2025 की थीम
मेट गाला काफी खास इवेंट होता है और इस इवेंट की तैयारी लंबे समय से चलती है। हर बार ही मेट गाला की थीम नई डिसाइड की जाती है और इसी थीम के अनुसार सितारे आउटफिट कैरी करते हैं। इस खास मौके पर तमाम फैशन डिजाइनर अपने नए आउटफिट को सेलिब्रिटी के जरिए लॉन्च करते हैं। वहीं इस बार की मेट गाला की थीम के बारे में बताएं तो इस बार की थीम है 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल' बता दें कि यह थीम ब्लैक फैशन हैरिटेज से इंस्पायर है। वहीं इवेंट के ड्रेस कोड की बात करें तो यह टेलर्ड फॉर यू होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X