शाहरूख को मिली अस्पताल से छुट्टी, फैंस को बोला थैक्यूं
बॉलीवुड के सुपर किंग शाहरूख खान क बुधवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है औऱ वह इस समय अपने घर मन्नत में आराम फरमा रहे हैं। अस्पताल के बाहर सैकड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले उनका इंतजार कर रहे थे, जिनको कि शाहरूख ने निराश नहीं किया।
शाहरूख ने अस्पताल से बाहर आने पर कैमरे और लोगों का सामना किया। किंग खान ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब वह पूरी तरह से सही हैं, आप लोगों की दुआ और डॉक्टरों की मेहनत से मेरा आप्रेशन पूरी तरह से सही हुआ। आप सभी ने मेरे लिए दुआ की, इस बात के लिए मैं तहे दिल से आपका शुक्रगुजार हूं।
मालूम हो कि किंग खान को डॉक्टरों ने पूरे 6 हफ्ते बे़डरेस्ट करने को कहा है। जिसके लिए किंग खान ने भी कहा है कि वह डॉक्टरों के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे। वैसे भी इस समय ना तो आईपीएल चल रहा है और ना ही उनकी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग। इसलिए शाहरूख के पास पर्याप्त समय है कि वह अपना सारा ध्यान अपने स्वास्थ्य पर लगाये।
गौरतलब है कि मंगलवार को किंग खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां पर डॉक्टर संजय देसाई ने उनके दाहिने कंधे की सर्जरी की है। शाहरूख को कंधे में बेइंतहा दर्द हो रहा था। यह दर्द एक बार पहले भी हो चुका था, जिसके लिए उनकी पहले भी सर्जरी हुई थी वो भी लंदन में। लेकिन एक बार फिर से उनका दर्द उबर गया लेकिन इस बार शाहरूख ने लंदन ना जाकर भारत में ही अपना इलाज कराने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications
