Exclusive- चेन्नई एक्सप्रेस की सक्सेस पार्टी पर रेड और ब्लैक का ड्रेस कोड!
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता को लेकर आज शाहरुख खान ने मुंबई के 5 स्टार होटल जे डबल्यू मेरियेट में एक बड़ी पार्टी रखी है लेकिन इस पार्टी में सिर्फ उनकी फिल्म से जुड़े लोग और उनकी फिल्म की स्टार कास्ट ही शामिल हुई। शाहरुख खान की इस पार्टी में सभी के लिए एक ड्रेस कोड डिसाइड किया गया है। सभी लेडीज को रेड ड्रेस में और सभी जेंट्स को ब्लैक सूट में बुलाया गया है। शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस की सक्सेस पार्टी के दौरान अपनी फिल्म से जुड़े सभी लगभग 300 लोगों को इनवाइट किया है जिनमें फिल्म के टेक्नीशियन से लेकर फिल्म के एडीटर, कैमरामैन, स्क्रिप्ट राइटर, स्पॉटब्वॉय और शाहरुख की पर्सनल टीम भी शामिल है। शाहरुख ने पूरी टीम को एक एक करके मीडिया से इंट्रोड्यूज भी कराया।
शाहरुख खान की इस पार्टी में शामिल होने के लिए पूरी टीम को स्पेशली ओपेन जीप में बुलाया गया और सभी को एक एक करके शाहरुख ने रिसीव किया फिर सभी को मीडिया से इंट्रोड्यूज भी कराया। शाहरुख खान की इस पार्टी के दौरान उनकी टीम की सभी लेडीज रेड में नज़र आईं और सभी जेंट्स ब्लैक सूट में। शाहरुख खान ने कहा कि आज चेन्नई एक्सप्रेस की सक्सेस पार्टी के साथ ही मद्रास डे भी है। आज के दिन ही मद्रास बना था तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। चेन्नई एक्सप्रेस की इस पार्टी मे शरीक हुई मद्रास की टीम ने कहा कि शाहरुख खान ने उन सभी को अपने बच्चों की तरह से रखा और सभी का बहुत ख्याल भी रखा।
शाहरुख खान की मद्रास टीम ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म में किसी सबटाइटल्स यूज नहीं किये गये हैं और ना ही फिल्म में ट्रांसलेशन्स की गयी हैं। सारे तमिल के शब्दों को तमिल में ही दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











