एडल्ट स्टार सन्नी पर आया शाहरूख का दिल, साथ काम की चाहत

फिल्म 'जैकपॉट' के प्रीमियर में देखे गए बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को एक न एक दिन लियोन के साथ काम करने की उम्मीद है। सन्नी लियोन ने वर्ष 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा और अब किंग खान ने उनके साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई है।
यहां गुरुवार को शाहरुख ने कहा, "मैं कभी भी अपनी फिल्मों के लिए कलाकारों को चयनित करने का हिस्सा नहीं रहा हूं। यह काम निर्देशक करते हैं। अगर मुझे किसी फिल्म में लियोन के साथ काम करने का मौका मिला तो यह मेरा सौभाग्य होगा।"
मालूम हो कि इससे पहले सन्नी ने कहा था कि वह वह आशा करती हैं कि आगामी फिल्म 'जैकपॉट' में दर्शक उनके अभिनय कौशल की ज्यादा सराहना करेंगे। 'जैकपॉट' कहानी प्रधान फिल्म है। यह बहुत तेजी से आगे बढ़ती है। यह सिर्फ मेरे आकर्षक दिखने के बारे में नहीं है। आशा है कि दर्शकों को मेरा एक अलग पहलू देखने को मिलेगा, जहां मेरा अभिनय ज्यादा सराहा जाएगा।"
सन्नी ने खुद माना कि जैकपाट में उनका केवल फिल्म जिस्म की तरह सुंदर और सेक्सी काया ही नहीं दिखेगी बल्कि इस फिल्म में लोग उन्हे एक परफेक्ट अदाकारा भी मानेंगे। उन्होंने कहा, "आशा करती हूं कि ऐसा हो। उम्मीद है कि जब लोग फिल्म देखें तो जानें कि मैंने कड़ी मेहनत की है।'जैकपॉट' के बाद लोग मुझे एडल्ट स्टार कहना बंद कर देगे"
फिलहाल देखते हैं कि सन्नी और शाहरूख की इच्छा कब पूरी होती है? फिल्म के निर्देशक कैजाद गुस्ताद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











