फिर पर्दे पर लौटेगा बाजीगर- डर वाला शाहरूख खान!

बॉलीवुड में एंटी हीरो की बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले किंग खान एक बार फिर से पर्दे पर निगेटिव करेक्टर से वापसी कर सकते हैं। इस बात का खुलासा खुद शाहरूख खान ने किया है। बॉलीवुड के बादशाह खान ने कहा है कि वह फिर से पर्दे पर निगेटिव करेक्टर निभाना चाहते हैं।

शाहरुख ने कहा, "हां, मैं तैयार हूं। मैं ऐसा करना पसंद करूंगा। हालांकि, मैं बहुत बार ऐसा न करने के बारे में कह चुका हूं क्योंकि बच्चे मुझे पसंद करते हैं। लेकिन अगर ऐसी भूमिका मिली तो मैं करना पसंद करूंगा।"

मालूम हो कि फिल्म बाजीगर में पहली बार शाहरूख खान ने निगेटिव रोल किया था जो बॉलीवुड की मील का पत्थर है, उसके बाद आयी उनकी फिल्म डर ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। शाहरूख के निगेटिव रोल के आगे किसी ने फिल्म के हीरो सन्नी देओल को नहीं पूछा जिसकी वजह सन्नी यशराज बैनर से नाराज हो गये थे और वह नाराजगी आज तक खत्म नहीं हुई है।

डेने पांडेय की सेहत संबंधी किताब 'शट अप एंड ट्रेन' के लांच के मौके पर किंग खान ने कहा, "शायद यह व्यावसायिक रूप से बहुत मुनाफे वाली फिल्म न हो, शायद यह फिल्म 100 करोड़ या 200 करोड़ रुपये न कमा सके। लेकिन बतौर अभिनेता मैं नकारात्मक भूमिका करना पसंद करूंगा।' देखते हैं कि किंग खान की यह इच्छा कब पूरी होती है।

फिलहाल यह अभिनेता फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त है। जिसमें उनके साथ एक बार फिर से दीपिका पादुकोण नजर आयेंगी। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म में अहम किरदार अभिषेक बच्चन भी निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X