केबीसी के सेट पर शाहरूख, कैटरीना संग नाचेंगे अमिताभ
किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म जब तक है जान...13 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। जहां यश चोपड़ा की यह अंतिम फिल्म थी वहीं इस फिल्म के जरिये लंबे अरसे बाद किंग खान रोमांटिक रोल में वापसी कर रहे हैं।
यह फिल्म शाहरूख के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि एक ओर जहां इस फिल्म को उनके पिता तुल्य यश जी ने निर्देशित किया है वहीं इस फिल्म की सफलता और असफलता शाहरूख खान के करियर को भी दिशा देगी जो कि पिछले लंबे अरसे से हिट फिल्म के लिए तरस रहा है।

जहां वो अपनी फिल्म जब तक है जान का प्रमोशन तो करेंगे ही वहीं गंगनाम गाने पर कैटरीना और अमिताभ बच्चन के साथमिल कर ठुमके भी लगायेंगे। इस शो का प्रसाऱण 4 नवंबर की रात को किया जायेगा।
मालूम हो कि फिल्म जब तक है जान में शाहरूख, कैटरीना के अलावा अनुष्का शर्मा भी है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है और गीत गुलजार ने लिखे हैं। फिल्म दिवाली पर प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications