लद्दाख की वादियों में रोमांस करेंगे शाहरुख-कैटरीना

बैंगलोर। 'एक था टाईगर' के फैन्स को शायद ये सुनकर अच्छा ना लगे कि उनके टाईगर की कैट यानी कैटरीना कैफ अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ रोमांस करने लद्दाख और पहलगांव की वादियों में जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार यशराज बैनर की बेनाम फिल्म जिसमें शाहरुख और कैटरीना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं की शूटिंग के लिए शाहरुख खान एक बार फिर लद्दाख और पहलगांव की ओर रुख कर रहे हैं। शाहरुख खान इस रविवार तक वहां पहुंचेंगे और किग खान की पॉपुलेरिटी को देखते हुए यशराज बैनर ने उनकी सुरक्षा के लिए खासे इंतजाम किये हैं।

जम्मू कश्मीर की पहली यूनिट से भी अलग से कुछ जवानों को पुलिस और सीआरपीएफ की तरफ से किंग खान की सुरक्षा के लिए भेजा गया है। 1998 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल से' के बाद लद्दाख में शाहरुख का ये दूसरा शूट होगा। बताया जा रहा है कि इस शूट के लिए शाहरुख पूरे तीन दिन तक वहां रहेंगे। शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ भी शूटिंग के लिए लद्दाख जाएंगी।

ज्ञात हो कि यशराज ने इससे पहले 1976 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, नीतू सिंह और ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म 'कभी-कभी' की शूटिंग भी लद्दाख और पहलगांव में की थी। उसके बाद अब काफी समय बाद यशराज शाहरुख और कैटरीना के साथ दीवाली पर रिलीज होने जा रही अपनी बेनाम फिल्म की शूटिंग करेंगे।

लद्दाख और पहलगांव के साथ साथ कश्मीर में मौजूद शाहरुख के फैन्स उनकी एक झलक देखने को बेताब हैं। शाहरुख की फैन फोलोइंग को देखते हुए फिल्म के निर्माता ने शाहरुख की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं ताकि इन तीन दिनों की शूटिंग के दौरान वहां किसी प्रकार की कोई घटना ना हो और वो लोग जल्द से जल्द शाहुरख खान और कैटरीना कैफ के बीच फिल्माए जाने वाले सीन्स शूट करके वापस लौट आएं।

शाहरुख और कैट के बीच कुछ रोमांटिक सीन्स फिल्माने के लिए यश चोपड़ा लद्दाख की ठंडी और रोमांटिक वादियों की ओर रुख कर रहे हैं। यश चोपड़ा का रोमांस वैसे भी हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। साथ ही शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेसेस का रोमांस आज भी लोगों को पसंद आता है। अब बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो के साथ हॉट कैट के रोमांटिक सीन्स को देखने के लिए तो हर कोई बेताब होगा ही देखना ये है कि सलमान संग कैट का रोमांस लोगों को ज्यादा पसंद आता है कि शाहरुख संग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X