..................... Shahrukh Khan and Katrina Kaif's liplock from Zero goes viral - Hindi Filmibeat

VIRAL PICS: ज़ीरो ट्रेलर से शाहरूख खान और कैटरीना कैफ का ये किस सीन हो रहा है वायरल

शाहरूख खान का ज़ीरो ट्रेलर आ चुका है और सुपरहिट भी हो चुका है। लेकिन 3 घंटे पहले आए 3.15 मिनट के इस ट्रेलर से एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और ये तस्वीर है शाहरूख खान और कैटरीना कैफ के लिपलॉक की। जी हां, ट्रेलर के एक सीन में कैटरीना कैफ का किरदार बबीता, शाहरूख खान के किरदार बऊआ सिंह को किस करता है।

ज़ीरो बऊआ, आफिया (अनुष्का शर्मा) और बबीता यानि कि कैटरीना कैफ के बीच प्यार, तकरार और धोखे की एक कहानी लग रही है। हालांकि किसने, किसका दिल तोड़ा है और क्यों तोड़ा है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा। फिल्म में कैटरीना कैफ एक सुपरस्टार का किरदार निभा रही हैं और शाहरूख खान उनके जबरा फैन बने हैं।

shahrukh-khan-katrina-kaif-s-liplock-from-zero-goes-viral

कैटरीना कैफ के किरदार को जब शाहरूख ने सबसे पहली बार मिलवाया था तो पोस्टर के साथ लिखा था - सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने तो चांद को करीब से देखा है। वहीं आनंद एल राय ने कैटरीना के किरदार का ज़िक्र करते हुए बताया कि चांद, ज़मीन से बस दो ही इंच ऊपर होता है और ये बात एक चार फीट 2 इंट के आदमी को समझ आई।

बॉलीवुड में अब किसिंग सीन देना बहुत ही आम बात हो गई है। अधिकतर फिल्मों में स्टार्स के बीच किसिंग सीन दिखा ही दिए जाते हैं। ये सीन काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं। जैसा कि फिलहाल शाहरूख और कैटरीना का ये सीन बटोर रहा है। वैसे शाहरूख खान जब हैरी मेट सेजल में अनुष्का शर्मा के साथ लिपलॉक कर चुके हैं।

कुछ एक्टर ऐसे भी थे जिन्होंने कभी भी स्क्रीन पर किसिंग सीन नहीं दिया। लेकिन वही एक्टर समय की मांग के चलते उस उसूलों से हटे। उन्हीं में से एक थे शाहरूख खान।

बहरहाल हम आज आपको बताते हैं कि पहली बार कब हमारे बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर्स ने स्क्रीन पर किसिंग सीन दिया। आप भी डालिए एक नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X