शुऱू हुई शाहरूख-कैटरीना की प्रेम कहानी

उदय चोपडा ने वेबसाइट टि्वटर पर लिखा, आज हमने यशराज फिलम्स में पूजा करने के बाद अपने पापा की फिल्म लांच की। शाहरूख और कैटरीना के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। वीर जारा के बाद पापा फिर से इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार शाहरूख खान, कैटरीना के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में कैट के अलावा अनुष्का शर्मा भी है।
इस फिल्म में संगीत ए. आर. रहमान का है और गीतों के बोल गुलजार के हैं। ऎसा पहली बार हो रहा है जब यश चोपडा के साथ ए.आर. रहमान, गुलजार और कैटरीना काम कर रहे हैं। सबका कहना है कि लंबे अरसे के बाद यश चोपड़ा के हाथों से फिल्म बन रही है यानी कि एक सुंदर प्रेम कहानी हमें देखने को मिलेगी, जिसमें खूबसूरत गाने होंगे और मोहक अदाकारी।


Click it and Unblock the Notifications