क्या यहां बनेगी शाहरूख-कैटरीना की 'एक्शन वाली' जोड़ी!

फिल्म 'जब तक है जान' की जोड़ी शाहरूख खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर साथ दिखने वाले हैं। खबर है कि, रोहित शेटट्टी अपनी आगामी फिल्म में इन दोनों को साथ लाना चाहते हैं। एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में माहिर रोहित इस बार क्या नया लाने वाले हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

खबरों के अनुसार, रोहित की अगली फिल्म में कटरीना कैफ लीड रोल में हो सकती हैं। हांलिक अभी तक इस पर ऑफिसियल मोहर नहीं लगी है। वहीं, अभी फिल्म का नाम भी फाइनल नहीं किया गया है। जबकि फिल्म में शाहरूख खान और वरूण धवन मुख्य किरदारों में होंगे, यह पक्की बात है।

इस अनाम फिल्म शाहरूख और वरूण भाई का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं, यदि कैट को फाइनल कर लिया जाता है तो कैटरीना एक बार फिर शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों को यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में रोमांस करते देखा गया था।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के साख शाहरुख की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले रोहित ने 'चेन्न्ई एक्सप्रेस' में शाहरूख को कास्ट किया था। शाहरुख खान ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग मई में शुरू होगी। बहरहाल, शाहरूख-कैट के फैंस इस खबर से जरूर खुश होंगे। अब फिल्म रोहित की है तो जाहिर है फिल्म में होगा पॉवर पैक्ड एक्शन और ढ़ेर सारा मसाला।

फिलहाल शाहरुख 'फैन' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं कैट 'फितूर' में व्यस्त हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X