Pics: जब तक है जान - हिट हैं शाहरुख कैटरीना
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड को कई हिट रोमांटिक जोड़ियां दी हैं। अमिताभ-रेखा, ऋषि कपूर-श्रीदेवी, शाहरुख खान-काजोल इन सभी जोड़ियों ने बॉलीवुड में सफलता का इतिहास रचा है। जाते जाते भी यश चोपड़ा बॉलीवुड को एक नयी हिट रोमांटिक जोड़ी दे गये हैं और वो है शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की। यश चोपड़ा ने अपनी आखिरी रोमांटिक फिल्म जब तक है जान में पहली बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ को कास्ट किया और फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस जोडी़ ने सुर्खियों में अपनी जगह बनानी शुरु कर दी है।
अभी तक इस साल की सबसे हिट जोड़ी के रुप में शाहरुख और कैटरीना उभरते हुए नज़र आ रहे हैं। खबर है कि अभी से इस जोड़ी को जी अगले महीने आने वाले अलग अलग अवॉर्ड् समारोह में एक साथ परफॉर्म करने के लिए बुलाया जा रहा है। इन अवॉर्ड्स समारोंहों में जी अवॉर्ड, अप्सरा अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड और स्क्रीन अवॉर्ड शामिल हैं। इन सभी समारोह के आयोजक चाहते हैं कि शाहरुख और कैटरीना स्टेज परफॉर्मेंस दें।
इस जोड़ी ने टीवी पर आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में आकर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया और वहां भी इनकी जोड़ी को काफी सराहना मिली। शाहरुख खान को जहां हंसी ठहाकों के लिए सराहा गया वहीं कैटरीना को अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए तारीफ मिली। फिल्म के प्रोमो और पोस्टरों में इस जोड़ी के बीच की कैमिस्ट्री देख लोग फिल्म को देखने को और भी बेसब्र होते जा रहे हैं। जहां तक बात है सन ऑफ सरदार की तो अजय और सोनाक्षी के बीच की कैमिस्ट्री कहीं भी जब तक है जान की जोड़ी को छू नहीं पा रही है।
तो आईये आप भी देखिये जब तक है जान की तस्वीरों में रोमांस के किंग शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के बीच की खूबसूरत कैमिस्ट्री को। किस तरह शाहरुख और कैट एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications