शाहरूख और कैट की जोड़ी पक्की है!

shahrukh-katrina
यशराज की आने वाली फिल्म में शाहरूख खान और कैटरीना कैफ पहली बार रोमांटिक जोड़ी के रूप में पर्दे पर दिखाई देंगे। लेकिन यह फिल्म पर्दे पर रिलीज हो इससे पहले ही इस जोड़ी को कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपनी अगली फिल्म में लेने का मन बना लिया है।

सूत्रों की माने तो फराह अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरूख के साथ कैट को लेना चाह रही थीं। लेकिन फिल्म शिरीष और शाहरूख के झगड़े के बाद ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब दोबारा फराह ने अपनी फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।

लेकिन कैटरीना की हां का इंतजार है, सूत्र कहते हैं कि कैट फिल्म के लिए हां कर देंगी क्योंकि उनकी और फराह की दोस्ती काफी अच्छी है। इतना ही नहीं कैटरीना अपनी बहन इसाबेल को भी फराह की किसी फिल्म से, बॉलीवुड में लाना चाहती हैं।

वैसे इस बाला ने कुछ समय पहले ही फराह को एक अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन का विज्ञापन निर्देशित करने के लिए भी कहा था कैट इस एयरलाइन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। अब अगर कैटरीना अपनी बहन को बॉलीवुड में लाना चाहती हैं तो जाहिर सी बात है कि वह फराह खान को फिल्म के लिए ना नहीं कह सकती। इसका मतलब शाहरूख और कैट की जोड़ी पक्की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X