शाहरूख खान को अक्षय कुमार ने दिया दूसरा झटका, हो गए REJECT, बिना बताए!
शाहरूख खान की सैल्यूट, अगस्त में शुरू होने वाली थी और फिल्म में करीना कपूर खान फाइनल की जा चुकी थीं। लेकिन अब माना जा रहा है कि करीना कपूर शाहरूख खान को ज़ोर का झटका दे सकती हैं।
हालांकि माना जा रहा है कि फिल्म में करीना ही हैं। शाहरूख और करीना फिल्म में पति - पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगे। और फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू हो जाएगी।

अब यहां पर आता है एक ट्विस्ट। जहां एक तरफ, सैल्यूट की टीम ये मानकर चल रही है कि करीना उनकी फिल्म कर रही हैं। वहीं करीना, शाहरूख खान को चकमा देकर, अक्षय कुमार की पत्नी बनने की ज़ोरदार तैयारी कर रही हैं।
[बॉक्स ऑफिस पर वीरे दी वेडिंग ने गदर मचाया, जानिए कलेक्शन]
माना जा रहा है कि करण जौहर की अगली पत्नी में करीना कपूर और अक्षय कुमार पति - पत्नी के रूप में दिखाई देंगे। दरअसल, करीना पहले ही एलान कर चुकी हैं कि तैमूर अभी छोटा है और वो साल में एक ही फिल्म करेंगी।
और जहां तक सवाल है उनकी अगली फिल्म का तो वो शाहरूख की जगह, अक्षय कुमार को चुन चुकी हैं। वीरे दी वेडिंग के बाद करीना कपूर के पास चार फिल्मों की स्क्रिप्ट है।
अब या तो करीना कपूर ये दोनों ही फिल्में करने वाली हैं। एक में वो शाहरूख की पत्नी बनेंगी और दूसरी में अक्षय कुमार की। लेकिन एक साथ करीना दो फिल्में करेंगी ऐसा लग नहीं रहा। और अगर दोनों में से कोई एक फिल्म छोड़नी होगी तो वो शाहरूख को ही छोड़ेंगी।
[शाहरूख ने कम पैसे दिए, अक्षय ने मेरी फिल्म की कदर की]
वैसे ये पहली बार नहीं है कि करीना कपूर ने कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म रिजेक्ट की हो। उनकी रिजेक्ट की हुई फिल्मों की लिस्ट काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications
