CLEAR HAI: शाहरूख खान ने खुद मान लिया...अब करियर के लिए कुछ करना पड़ेगा!
Recommended Video

शाहरूख खान और करण जौहर दसवीं बार एक साथ आने जा रहे हैं। दोनों मिलकर इत्तेफाक रीमेक प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा चल रही है। और फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।
फिल्म के एक इवेंट के दौरान शाहरूख खान और करण जौहर एक साथ एक मंच पर आए और दिल खोलकर सबके सवालों के जवाब दिए। और ये सारे ही सवाल काफी दिलचस्प थे। लेकिन उनसे ज़्यादा दिलचस्प थे उनके जवाब।

करण जौहर के बारे में बात करते हुए शाहरूख खान ने कहा कि मैं और करण अकसर आइडिया डिसकस करते रहते हैं और मुझे लगता है कि अब हमें कुछ तो एक्सपेरिमेंट करना चाहिए।
वहीं उन्होंने बताया कि करण से उनकी पहली मुलाकात करण अर्जुन के सेट पर हुई थी और उस समय करण फिल्मों में कुछ करना भी नहीं चाहता था।
वहीं करण जौहर ने बताया कि उन्होंने इंद्र धनुष नाम के एक सीरियल के लिए ऑडीशन दिया था जिसे शाहरूख ने रिजेक्ट कर दिया था।
वैसे दोस्ती दोस्ती में शाहरूख ने एक से एक फ्लॉप फिल्में दी हैं। लीजिए उनका FLOP SCORE भी देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications