सलमान के बाद इस स्टार से भी हुआ शाहरूख का PATCH UP!
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में कुछ लोग दोस्ती की मिसाल हैं और जब ये दोस्ती टूटती है तो किसी को अच्छा नहीं लगता। ऐसी ही दोस्ती थी शाहरूख खान और करण जौहर की। लेकिन जब से करण ने दिल छोड़कर दिमाग से काम लेना शुरू किया है तब से इस दोस्ती में दरार आ गई। वैसे भी दोस्ती में जब दिमाग लगने लगे तो उसमें वो बात नहीं रह जाती।
सबने ये बात तभी महसूस कर ली थी जब अचानक से करण जौहर अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान सबके बेहद करीबी होने लगे। और धीरे धीरे उनकी और शाहरूख की साथ में हेडलाइन्स कम होने लगी हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो अब ये दोनों एक साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं पर प्रोड्यूसर की तरह। फिल्म की स्क्रिप्ट शाहरूख और करण दोनों को काफी पसंद आई है।
हम तो बस यही सोच रहे हैं कि काश ये फिल्म करते करते कोई और नया आईडिया आ ही जाए! आप देखिए शाहरूख खान और करण जौहर की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications














