Revealed- साउथ अफ्रीका और गोवा में होगी दिलवाले की शूटिंग
शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन की फिल्म दिलवाले को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अभी तो सिर्फ स्टारकास्ट ही डिसाइड हुई है लेकिन अभी से लोग सोचने लगे हैं कि फिल्म किस तरह की होगी और शाहरुख खान का पुराना वाला दिलकश रोमांस नज़र आएगा या नहीं।
वरुण धवन व शाहरुख खान के चलते इतना कंफर्म है कि एक्शन और कॉमेडी का कोई तोड़ नहीं होगा और वो भी जब रोहित शेट्टी फिल्म डायरेक्ट कर रहे हों। सूत्रों के अनुसार दिलवाले की शूटिंग साउथ अफ्रीका और गोवा में होगी। क्योंकि रोहित शेट्टी के रियैलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग वहां पर हो रही है और इसके चलते शूटिंग करने में आसानी होगी।
वैसे फिल्म की शूटिंग कहीं भी हो लेकिन दर्शकों को तो मतलब है कि फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी जबरदस्त नज़र आनी चाहिए। रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस ने शाहरुख खान के करियर को अचानक से ही एक नयी उड़ान दी थी और अब काजोल जो कि हमेशा से ही शाहरुख के लिए लकी रही हैं उनके साथ और रोहित शेट्टी के साथ मिलकर तो वो जरुर कुछ नया रिकॉर्ड बनाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












