शाहरूख - काजोल का कभी खुशी कभी गम से बेहद इमोशनल सीन बना मज़ेदार वायरल meme

करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम कैसी भी हो लेकिन इस फिल्म के भारत और विदेश में ढेरों फैन्स हैं। यहां तक कि आज भी कई फैन्स हैं जो इस फिल्म के कुछ सीन देख बेहद भावुक हो जाते हैं। लेकिन अब फिल्म के सबसे ज़्यादा इमोशनल सीन पर ट्विटर ठहाके मार कर हंस रहा है।

ये सिलसिला कहां से शुरू हुआ पता नहीं लेकिन शाहरूख खान और काजोल के बीच का ये भावुक सीन पर ट्विटर पर एक वायरल मीम बन चुका है। यहां बात उस सीन की हो रही है जब राहुल (शाहरूख खान), अंजली (काजोल) को बताने जाते हैं कि वो उनसे शादी नहीं कर सकते।

shahrukh-khan-kajol-s-emotional-death-scene-from-k3g-turns-hilarious-meme-fest-on-twitter

लेकिन जब राहुल, अंजली के घर पहुंचता है तो वहां, उसके पिता का देहांत हो चुका है जिसके बाद भावनाओं में बहकर वो अंजली के सर पर हाथ रख देता है और उसे सुरक्षित महसूस करवाने की कोशिश करता है। लेकिन फिलहाल तो इस सीन के अपने अपने मायने ट्विटर यूज़र मज़ेदार ढंग से निकाल रहे हैं।

इससे कुछ ही दिन पहले, राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म विवाह से अमृता राव का मशहूर सीन, जल लीजिए भी वायरल मीम का शिकार हो चुका है और अब बारी थी शाहरूख खान और काजोल की। देखिए इस सीन को लोगों ने कितने मज़ेदार ढंग से बयान किया।

मिक्सर ग्राइंडर से तुलना

मिक्सर ग्राइंडर से तुलना

Memewati नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा - मसाला पीसते समय मिक्सर ग्राईंडर का ढक्कन पकड़े हुए आप।

जादू!!

जादू!!

An_Idiot_Tale नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा - कोई मिल गया में अपनी शक्तियां रोहित को देते हुए जादू।

उफ्फ इस देश की मम्मियां

उफ्फ इस देश की मम्मियां

Pappi Bhai नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा - भारत की मां, फीवर है या नहीं, इसी तरह चेक कर लेती है।

खाने में क्या पसंद है?

खाने में क्या पसंद है?

Diaa नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा - जब आपकी गर्लफ्रेंड कह दे कि उसे पिज़्जा से ज़्यादा दाल मखनी पसंद है।

जीवनसाथी डॉट कॉम

जीवनसाथी डॉट कॉम

V I S H A L नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा - जब आपके पार्टनर का सेंस ऑफ ह्यूमर बिल्कुल आपके जैसा हो।

रोनाल्डो की जय हो!

रोनाल्डो की जय हो!

Arman नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा - जब आपका पार्टनर कोका कोला पीने से बेहतर, पानी पीना समझे!

फिल्मों पर वायरल मीम

फिल्मों पर वायरल मीम

गौरतलब है बॉलीवुड के कई सीन अक्सर ही वायरल कंटेंट का हिस्सा बन जाते हैं। इनमें अक्षय कुमार से लेकर परेश रावल और आलिया भट्ट की फिल्मों के सीन शामिल हैं। कुछ सीन तो खुद ही कॉमेडी होते हैं लेकिन कुछ फिल्म के बेहद भावुक अंग होते हैं। जैसे आलिया भट्ट पर बना ये मीम तो राज़ी के सबसे इमोशनल सीन का हिस्सा था।

खूब उड़ा है स्टार्स का मज़ाक

खूब उड़ा है स्टार्स का मज़ाक

वहीं कभी कभी स्टार्स ऐसे बयान दे जाते हैं कि उन पर वायरल मीम बनाकर लोगों ने दुनिया में काफी हंसी बांटी है। जैसे कि सलमान खान का मैं अभी भी Virgin हूं वाला बयान!

अब अगला नंबर किसका

अब अगला नंबर किसका

वहीं कभी खुशी कभी गम के इस भावुक सीन के वायरल मीम बनने के बाद अब फैन्स इंतज़ार कर रहे हैं, फिल्म में करीना कपूर के किरदार पू पर वायरल मीम बनने का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X