Confirm 18 दिसंबर को आएंगे दिलवाले शाहरुख खान-काजोल
रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं, हों भी क्यों ना जब शाहरुख खान और काजोल की हिट, रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर से जो अपना जादू चलाने वाली है। खैर आपको बता दें कि दिलवाले की रिलीज डेट आ चुकी है और फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
चूंकि ईद और दीवाली तो इस साल भाईजान यानि कि सलमान खान ने अपने नाम कर रखी तो बची डेट यानी क्रिसमस पर शाहरुख खान अपनी दिलवाले लेकर आएंगे। खैर 18 दिसबर ईद से एक हफ्ते पहले की डेट है यानि कि इस साल शाहरुख खान किसी भी हॉलीडे पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं। [Dilwale Pictures शाहरुख-काजोल के फैंस ने की दिलवाले की तस्वीरें वायरल!]
लेकिन बादशाह शाहरुख खान की फिल्म को हिट होने के लिए किसी हॉलीडे की जरुरत नहीं है। यानि कि फिल्म 18 को रिलीज होकर भी साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है। दिलवाले के पास पूरे दो हफ्ते होंगे बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए।
देखना है कि शाहरुख-काजोल की जोड़ी सलमान खान की दो फिल्मों का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर कर पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
