..................... Shahrukh khan kajol KKKG child artist Malavika Raaj got engaged to businessman Malavika Raaj wedding soon - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की साली साहिबा ने रचाई सगाई! बड़े बिजनेसमैन की बनेंगी दुल्हनिया

Malavika Raaj, Shah Rukh Khan, Kajol,

Malavika Raaj Engagement: 2001 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल की छोटी बहन का रोल प्ले करन वाली मालविका ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से सगाई कर ली है। मालविका ने शनिवार को अपनी सगाई की खबर देकर सभी को चौंका दिया। 4 अगस्त को मालविका ने इंस्टा पोस्ट के जरिए ये जानकारी शेयर की है।

तुर्की में ग्रैंड अंदाज में की गई इस सगाई की पिक्चर्स देख उनके फैंस काफी खुश हैं। इस दौरान मालविका और उनके बॉयफ्रेंड काफी खबसूरत लग रहे हैं। मालविका ने व्हाइट ब्राइड गाउन पहना है तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड ने व्हाइट शर्ट पैंट और कोट पहन ग्रुम लुक अपनाया है।

मालविका ने बेहद ही अलग अंदाज में की गई इस सगाई की कुछ पिक्चर्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमने अभी नई शुरुआत की है और इतने समय के बाद हमारा समय आ गया है। ये वही जगह है जहां हम मिले थे।'

मालविका की पूरी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। वो एक्टर जगदीश राज की पोती, बॉबी राज की बेटी और जानी मानी एक्ट्रेस रहीं अनीता राज की भतीजी हैं। कॉस्ट्यूम डिजाइनर सोनाक्षी राज मालविका की बहन हैं। मालविका की मां रीना राज भी बॉलीवुड में बड़ी प्रोड्यूसर रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X