Breaking Buzz: शाहरूख - काजोल - करीना - राजकुमार हिरानी फिल्म की फाईनल डीटेल्स - लोकेशन से रिलीज़ तक
काफी समय से शाहरूख खान, काजोल और करीना कपूर के राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए एक साथ आने की खबरें थीं और अब बस इन खबरों की आधिकारिक घोषणा बाकी रह गई। शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की ये फिल्म अगस्त से फ्लोर पर जा रही है।
फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी लोकेशन ढूंढ चुके हैं और फिल्म गुजरात, लंदन और कनाडा में शूट होगी। फिल्म के सेट पर काम अप्रैल - मई तक पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी।

फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं अभिजात जोशी और इसे राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेगी खुद शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट। फिल्म का विषय और कहानी फिल्हाल छिपा कर रखी जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि ये Immigration से जुड़ी एक हल्की फुल्की रोमांस ड्रामा है।
फिल्म की हीरोइनें के बारे में बात की जाए तो फिल्म में काजोल और करीना कपूर के नाम की चर्चा है क्योंकि फिल्म में दो हीरोइनों की जगह। हालांकि दूसरी हीरोइन बनने के लिए करीना ने मोटी फीस की डिमांड की है।


Click it and Unblock the Notifications