अजय देवगन को FOLLOW कर रहे हैं शाहरूख - काजोल!
शाहरूख खान और काजोल जल्द ही दिलवाले की शूटिंग बल्गारिया में शुरू करने वाले हैं और इसके लिए शाहरूख पहुंच चुके हैं जबकि काजोल जल्द ही इन्हें जॉइन करेंगी। लेकिन आपको बता दें कि बल्गारिया में अजय देवगन हाल ही में शूट कर के वापस लौटे हैं।
जी हां, अजय देवगन बल्गारिया में शिवाय की शूटिंग के लिए पहुंचे थे लेकिन मौसम बदलते ही उन्होंने शूटिंग बंद कर दी क्योंकि उन्हें बर्फ से ढंके पहाड़ चाहिए थे और बल्गारिया में जितनी बर्फबारी हो रही थी उतनी अजय के लिए काफी नहीं थी।
[BOX OFFICE: भिड़ेंगे अजय, शाहरूख, अक्षय, रणवीर, शाहिद!]
खैर अब जब शाहरूख काजोल भी वहां पहुंच गए हैं तो हम यही सोच रहे हैं कि क्या रोहित शेट्टी भी शाहरूख काजोल से वही करवाने वाले हैं जो वो करते आए हैं यानि बर्फ से ढंके पहाड़ और उनका रोमांस? Nah....कुछ तो डिफरेंट होगा ही!


Click it and Unblock the Notifications
