Facts दिलवाले शाहरुख के नाम सलमान की ईद, आमिर की क्रिसमस छीन रहे रोहित!

शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस की करोड़ों की कमाई करने वाली जोड़ियों में से एक है। इस साल क्रिसमस पर रोहित शेट्टी काजोल और शाहरुख खान की सदाबहार हिट जोड़ी को भुनाने के लिए तैयार बैठे हैं।

वैसे रोहित शेट्टी की फिल्मों का नाम आए तो सबसे पहले दिमाग में अजय देवगन का ही नाम आता है। लेकिन पिछले कुछ समय से रोहित शेट्टी ने बादशाह शाहरुख खान को अपनी फिल्मों का लकी चार्म बना लिया है और साथ ही वो शाहरुख खान के साथ फिल्मों की रिलीज डेट पर काफी एक्सपेरिमेंट भी कर रहे हैं।

Interesting रैना की दुल्हन बनते बनते उनकी बाराती बन गयीं अनुष्का व श्रुति!

अजय देवगन के साथ उन्होंने जमीन से लेकर सिंघम रिटर्न्स तक अजय देवगन के साथ जुलाई और सितंबर, अक्टूबर आदि में अपनी फिल्में रिलीज की हैं। लेकिन शाहरुख खान के बोर्ड पर आने के बाद रोहित शेट्टी ने सबसे पहले टारगेट किया सलमान खान की ईद को और उसपर हिट होने के बाद उन्होंने अब आमिर खान की क्रिसमस को टारगेट किया है।

चेन्नई एक्सप्रेस को उन्होंने ईद पर बॉक्स ऑफिस पर उतारा और फिल्म सुपर हिट रही। अब वो दिलवाले को क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। लोगों को ये तो यकीन है कि शाहरुख और काजोल आ रहे हैं तो फिल्म तो हिट होनी ही है। लेकिन ये भी कहा जा सकता है कि रोहित शेट्टी को इतना पता है कि इन खानों को ही वो एक दूसरे के जगह खड़ा करेंगे तो उन्हें सफलता मिलेगी वरना किसी भी और एक्टर के साथ वो इस तरह का एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे।

उन्हें ये भी पता है कि अगर एक खान सामने है तो दूसरा वहां पर आने से मुकर जाएगा। चूंकी सारे जरुरी फेस्टिवल्स खानों के ही नाम हैं तो किसी और एक्टर तो वो आने नहीं ही देंगे। तो देखते हैं इस बार क्रिसमस रोहित को कितनी सफलता दिलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X