"दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को देखने आज भी आते हैं 200-300 लोग, इसी की वजह से हम चल रहे हैं"
लॉकडाउन के बाद देशभर में सभी सिनेमाघर 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खोले गए हैं। लेकिन फिर भी कोई फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं हो पा रही है। ऐसे में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को आज भी हर दिन 200- 300 लोग देखने आ रहे हैं। मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने कहा कि इसी फिल्म की वजह से हम जिंदा है।
बता दें, लॉकडाउन में 6 महीनों तक बंद रहने के बाद 6 नवंबर से मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में डीडीएलजे का शो शुरू कर दिया गया था। पिछले 25 सालों से यहां डीडीएलजे का एक शो चलाया जा रहा है, जो कि एक रिकॉर्ड है।

जब से महाराष्ट्र सरकार ने 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति दी है, कई फिल्मों को रिलीज किया गया है। लेकिन अधिकांश सिनेमाघर दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











