..................... Shahrukh Khan just called Salman Khan his 'Bhai', see tweet - Hindi Filmibeat

सलमान के बारे में शाहरुख खान ने कहा एक शब्द- और फैंस हो गए बेहद इमोशनल

ट्विटर पर शाहरुख खान के साथ सवाल- जवाब करते हुए एक फैन ने शाहरुख से सवाल किया कि सलमान खान के लिए एक शब्द कहें। जिस पर शाहरुख खान ने बेहद इमोशनल जवाब देते हुए लिखा- 'भाई से बढ़कर क्या हो सकता है। मेरे जैसे उस इंसान के लिए जिसने अपने माता-पिता को जीवन के बेहद शुरुआत में ही खो दिया हो। सलमान को एक शब्द में बयां करने का सबसे अच्छा तरीका है- भाई।

दबंग 3 से धमाकेदार DEBUT- 2020 में अपनी भांजी को लांच करेंगे सलमान खान!

बस फिर क्या था.. शाहरुख खान के इस जवाब से दोनों खान सुपरस्टार्स के फैन भी इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती को दुआएं देने लगे। कोई शक नहीं कि यदि सलमान भी शाहरुख का यह जवाब सुन लें.. तो इमोशनल हो जाएं।

Shahrukh Khan

बता दें कि शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान कैंसर से पीड़ित थे। शाहरुख ने अपने पिता को 16 साल की ही उम्र में खो दिया था। इसके 10 साल बाद यानि.. जब शाहरुख 26 वर्ष के थे.. तो उन्होंने अपनी मां लतीफ फातिमा को खो दिया।

वहीं, सलमान खान से दोस्ती की बात करें तो कुछ सालों तक भले उनके बीच थोड़ी अनबन चलती रही। लेकिन अर्पिता खान की शादी के बाद उनकी दोस्ती हर गुजरते पल के साथ दमदार होती गई। कभी उन्हें साथ साइकिल चलाते देखा जाता है.. तो कभी एक दूसरे के सेट पर। शाहरुख की आने वाली फिल्म जीरो में सलमान खान एक कैमियो भी निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X