एक बार फिर रोमांस करेंगे शाहरूख और जूही

ये फिल्म में नहीं लेकिन जल्द ही एक विज्ञापन में दिखाई देंगे। वैसे, इस जोड़ी ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा अर्सा बीता दिया है लेकिन, लेकिन अभी तक ये किसी ऐड में साथ नहीं दिखाई दिये हैं। डायरेक्टर कबीर सदानंद इस जोड़ी के बारे में कहते हैं, 'यह ऐड शाहरूख और क्रिकेट टीम के लास्ट एडिशन का कंटीन्यूएशन है। यह ऐड जूही और शाहरुख के मैजिक को दोबारा क्रिएट करेगा।'
पहले जूही इस ऐड के लिए तैयार ही नहीं थी लेकिन फिर उन्हें बड़ी मुश्किल से तैयार कराया गया। दरअसल इस ऐड का फैसला काफी कम समय में ही लिया गया। और जूही शॉर्ट नोटिस पर सब कुछ मैनेज करने में कंफर्टेबल फील नहीं कर रही थीं। अब देखने वाली बात यह है कि यह जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications