मेरा कोई झगड़ा नहीं हुआ जूही सेः शाहरूख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने एक्ट्रेस जूही चावला के साथ हुए झगड़े से सम्बंधी खबरों को महज अफवाह का नाम दिया है। इस बात का सारा क्रेडिट वो मीडिया को ही दे रहे हैं।

शाहरुख ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हम जो भी काम करते हैं, उसमें बहुत ज्यादा अफवाहें बनती हैं और यह बेहद ही बुरी बात है। इससे भी बुरा यह है कि वो इतना बढ़ा चढ़ाकर लिखते हैं कि लोग भी उन बातों पर विश्वास करने लग जाते हैं।

शाहरूख बॉलीवुड में खुद के शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि जूही के परिवार के साथ उन्हें हमेशा घर जैसा ही अहसास होता है।

उन्होंने कहा कि 'जब मैं फिल्म उद्योग में नया था, जूही, उनकी मां, भाई और पूरा परिवार मेरी देखभाल करता था और वो सब मुझे लेकर बहुत उदार थे, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।

जूही और शाहरूख ने राजू बन गया जेंटलमैन, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, यस बॉस और डुप्लीकेट में साथ काम किया है।

इनदिनों शाहरुख यशराज की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म के साथ वो करण जौहर के साथ मिलकर 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' का भी निर्माण कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X