VIDEO: तो ऐसे बनी शाहरूख खान की 100 करोड़ी फिल्म 'रईस'..
यहां देंखे शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' का मेकिंग वीडियो। फिल्म 25 जनवरी को देशभऱ में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
ताजा रिलीज फिल्म 'रईस' के लिए शाहरूख खान को काफी तारीफ मिली। शाहरूख ने रईस का किरदार बड़े ही करारे अंदाज में निभाया, जिसे सबने खूब पसंद किया। लिहाजा, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही। बता दें, फिल्म में शाहरूख शराब का गैरकानूनी धंधा करने वाले बने थे।
['रईस' की धमाकेदार कमाई.. और शाहरूख को मुनाफा ही मुनाफा!]
रईस में शाहरूख बिल्कुल ही अलग अवतार में नजर आए थे। खासकर उनका लुक.. इसके लिए फिल्म टीम को क्रेडिट देना चाहिए। खैर, अब फिल्म का मेकिंग वीडियो रिलीज किया गया है, जहां साफ साफ दिखाया गया है.. किस तरह से शाहरूख को रईस में तब्दील किया गया था।
राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म रईस 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरूख के साथ माहिरा खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, जीशान अयूब मुख्य किरदारों में थे।
यहां देँखे फिल्म रईस का मेकिंग वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications
