..................... कोरोना के खिलाफ जंग से जुड़े शाहरुख खान | Shahrukh Khan joins the war against coronavirus, Shared a video for fans - Hindi Filmibeat

कोरोना के खिलाफ जंग से जुड़े शाहरुख खान- वीडियो शेयर कर फैंस को दी खास सलाह- VIDEO

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे भी जुड़ चुके हैं। हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की है। शाहरुख ने कहा, इस वायरस से लड़ने के लिए जनता और सरकार को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने सुरक्षित रहने के कुछ उपाय शेयर किये हैं।

शाहरुख खान ने कहा, "दुनियाभर में कोरोनावायरस ने अपना बुरा साया डाला हुआ है। इस कठिन समय में अगर हम और आप एक हों तो इस मुश्किल को रोका जा सकता है। इस वायरस को हारना होगा, पलट कर जाना होगा। सारे हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार हैं। डॉक्टरों की टीम अपनी परवाह किए बिना एयरपोर्ट पर जांच में लगी हुई है। ये अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हमे इनका साथ देना होगा एहतियात बरत कर। कोरोनावायरस के संबंध में जितने निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन करें। आने वाले 15 दिनों में किसी भी भीड़ वाले जगह पर ना जाए। बेहतर है कि सब अपने घरों में ही रहें।"

Shahrukh Khan

एक अन्य वीडियो में शाहरुख ने लोगों को अफवाहों से बचकर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- अपने प्रियजनों के साथ वक्त गुजारे, घर में ही अपने पसंद का काम करें। शाहरुख ने अपने गानों के साथ मिक्स कर यह वीडियो फैंस के लिए काफी दिलचस्प बनाया है। उम्मीद है लोग उनकी बात सुनेंगे, समझेंगे और मानेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X