#GoodNews: शाहरूख - आमिर पार लगाएंगे रणबीर कपूर का करियर
अब ये तो सब जानते हैं कि रणबीर कपूर के करियर में आजकल कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पिछले साल तमाशा जैसी बेहतरीन फिल्म देने के बावजूद वो लोगों के ज़ेहन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। ये सब हुआ बॉम्बे वेलवेट के ग्रहण के बाद।
बहरहाल, इसके बाद उनकी जग्गा जासूस कभी पूरी ही नहीं हो पाई और अब रणबीर कपूर इस साल ऐ दिल है मुश्किल से लोगों के सामने होंगे जो कि उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

लेकिन अब रणबीर कपूर के करियर को थोड़ा सा सहारा मिला है शाहरूख खान और आमिर खान से। खबर है कि शाहरूख खान ऐ दिल है मुश्किल में कैमियो करने वाले हैं। अब ज़ाहिर सी बात है कि इससे फिल्म को कुछ फायदा होना तो पक्का है।
[#Point: जब पूरी फिल्म सलमान खान की ही है...तो कोई भी कैमियो क्यों]
वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक में आमिर खान रणबीर कपूर के पिता बनने वाले हैं। चूंकि फिल्म राजकुमार हिरानी की है इसलिए इसे तय माना जा रहा है। वैसे भी रणबीर कपूर आमिर की पीके के लिए एक कैमियो कर चुके हैं।
[#2017KaHisaab: शाहरूख 3, सलमान 2, अक्षय 3, अजय 2, आमिर 1]
अब आमिर और शाहरूख खान का साथ मिलने के बाद रणबीर की फिल्में कितना चमकती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। वैसे शाहरूख खान इसके पहले कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं और फिल्म चली हो या ना चली हो, शाहरूख का कैमियो पॉपुलर हो गया था।
हर दिल जो प्यार करेगा
फिल्म में शाहरूख खान ने अपनी कुछ कुछ होता है वाली बेटी अंजली के साथ कैमियो किया था और अस्पताल में सलमान खान और प्रीती ज़िंटा को मिलते हैं। बाद में फिल्म का एंड में शाहरूख - सलमान ने किया था।
साथिया
शाहरूख खान का साथिया कैमियो तो बेहतरीन था और उन्हें स्क्रीन पर देखते ही सबके चेहरे खिल गए थे। वो और तबू उस गाड़ी के मालिक बने थे जिससे रानी मुखर्जी का एक्सीडेंट होता है।
लक बाय चांस
कुछ भी कहिए ये शाहरूख खान का आज तक का बेस्ट कैमियो है। वो फिल्म के अंत में आते हैं और पूरी फिल्म की लाइमलाइट चुरा लेते हैं फरहान अख्तर को एक डायलॉग बोलकर - लाइफ में कभी उन लोगों को मत भूलना जो तुम्हारे साथ तब थे जब तुम कुछ भी नहीं थे!
शक्ति द पावर
इश्क कमीना गाना तो याद ही होगा। शक्ति द पावर में शाहरूख खान छोटे से लेकिन बहुत ही अहम किरदार में दिखाई दिए थे।
भूतनाथ
बंकू के पापा? शाहरूख खान और जुही चावला को एक साथ देखकर फैन्स को मज़ा ही आ गया था। हालांकि पूरी फिल्म में शाहरूख आते जाते रहे थे। इसके बाद फिल्म के सीक्वल में भी शाहरूख ने कैमियो किया था।
हे बेबी
फिल्म में एक गाने में शाहरूख खान ढोल नगाड़े बजाते हुए आए थे और सबको नचा गए थे। उन्हें और अक्षय कुमार को एक फ्रेम में डांस करते देखना भी बेहतरीन था।
हे राम
कमल हासन की इस फिल्म में शाहरूख खान बहुत ही अहम किरदार में दिखाई दिए थे। हालांकि फिल्म नहीं चली थी लेकिन इसे बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्शियल फिल्मों में गिना जाता है।
गजगामिनी
शाहरूख खान और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री कोयला में दिखी थी और इसके बाद एमएफ हुसैन ने गजगामिनी में इस केमिस्ट्री को कैश किया था।


Click it and Unblock the Notifications







