कांतारा निर्देशक के साथ Shahrukh Khan ने मिलाया हाथ? सच्चाई जानते ही टूट जाएगा फैंस का दिल!

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं और आए दिन किसी ना किसी नई फिल्म से उनका नाम जुड़ता रहता है। लेकिन इस वक्त जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी शानदार है। इस वक्त चर्चा है कि शाहरुख खान काफी जल्दी एक फिल्म का हिस्सा होंगे जिसको कांतारा निर्देशक ऋषभ शेट्टी बना रहे है। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस उछल पड़े और इस फिल्म को लेकर अपनी बात सोशल मीडिया पर कहते नजर आए।
हालांकि इस खबर के सच्चाई जानकार फैंस काफी निराश होने वाले हैं। जी हां, ये खबर सिर्फ एक अफवाह है और कुछ नहीं। शाहरुख खान और ऋषभ शेट्टी की जोड़ी फिलहाल बड़े पर्दे पर नहीं नजर आने वाली है।
ये खबर कुछ समय पहले आई थी कि शाहरुख खान होम्बले फिल्म्स का हिस्सा बनेंगे और इसको ऋषभ निर्देशित करने वाले हैं। हालांकि प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया और कहा, "इस पूरी खबर में कोई सच्चाई नहीं है।''

होम्बले फिल्म्स
होम्बले फिल्म्स की बात करें तो इसने अब तक सबसे धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म ने यश स्टारर केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 को निर्देशित किया था।

शाहरुख खान और ऋषभ
शाहरुख खान और ऋषभ की जोड़ी के लिए फैंस को कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। ऋषभ शेट्टी ने कांतारा से ये बता दिया है कि वो कितने शानदार फिल्ममेकर हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर
पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

25 जनवरी 2023
शाहरुख खान जनवरी में फिल्म पठान के साथ वापसी करने वाले हैं। जी हां, 25 जनवरी 2023 को पठान बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











