..................... Shahrukh Khan's Jawan tremendous advance booking for National Cinema Day, to enjoy big numbers at box office - Hindi Filmibeat

Jawan: नेशनल सिनेमा डे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं शाहरुख खान, जबरदस्त एडवांस बुकिंग, हाउसफुल शोज

shahrukh-khan-jawan-tremendous-advance-booking-for-national-cinema-day-big-numbers-at-box-office

Shahrukh Khan's Jawan: शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब एक महीने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार दौड़ रही है। खास बात है कि, इस शुक्रवार, यानि 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे के मौके पर भी जवान अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है।

कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद, नेशनल सिनेमा डे पर शाहरुख खान के एक्शन एंटरटेनर की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। इस खास दिन पर पूरे देश में टिकट रेट्स कम हैं और जिसके चलते फिल्म को भारी दर्शक मिलने की उम्मीद है। वैसे जवान के पहले ही लगभग 1 लाख टिकट बिक चुके है और जिसे देखते हुए सिनेमा चेन्स भी फिल्म के शोज बढ़ा रही हैं।

99 रूपए में फिल्म के टिकट

दरअसल नेशनल सिनेमा डे के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में चलने वाली सभी फिल्मों के लिए टिकट रेट्स सिर्फ 99 रुपये रखी गई हैं। हालांकि, यह रेट्स सिर्फ 2D, 3D, IMAX के लिए है.. और 4DX भी कम रेट्स पर उपलब्ध हैं, लेकिन 99 रुपये में नहीं। ऐसे में जवान को इसका पूरा-पूरा फायदा मिल रहा है। इस फिल्म के अब तक देशभर में करीब 1 लाख टिकट बिक चुके है। इस तरह की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए एग्जीबीटर्स ने भी कल भारी भीड़ की उम्मीद करते हुए जवान के शोज के संख्या बढ़ा दी हैं।

जवान के कई शोज हुए हाउसफुल

वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में पहले से ही फिल्म के कई शोज हाउसफुल दिख रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कल भी ऐसी ही रौनक देश में देखने को मिलेगी। बता दें, जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 627 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म सुपरहिट हो चुकी है।

'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।

Read more about: shahrukh khan jawan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X