Jawan: दुबई के बुर्ज खलीफा पर मचेगा 'जवान' का तहलका, इस तारीख को शाहरुख खान लेकर आ रहे हैं ट्रेलर!

Shahrukh Khan's Jawan trailer: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान की रिलीज में अब महज 8 दिनों का वक्त रह गया है। लेकिन अब तक फिल्म का ट्रेलर नहीं लाया गया है, जिसे लेकर फैंस बेसब्र हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी अफवाहें चल रही थीं। लेकिन हम आपको बताते हैं फाइनल डेट।
शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर फिल्म जवान का एक गाना 29 अगस्त को लाया जा रहा है। फिर 30 अगस्त को ऑडियो लॉन्च होगा। फिर उसके बाद, 31 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। जी हां, सुपरस्टार शाहरुख खान गुरुवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर करेंगे और वहां अपने फैंस से मिलेंगे।
'जवान' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है जो एक ऐसे व्यक्ति की इमोशनल जर्नी को दिखाती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है।
31 अगस्त को रात 9 बजे बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर रिलीज
शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर लिखा- "जवान का जश्न मैं आपके साथ न मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे और मेरे साथ जवान का जश्न मनाऊंगा।"
एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' में शाहरुख के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि दीपिका पादुकोण कैमियो निभाते दिखेंगी। ये फिल्म अगले महीने, 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है, और पहले से ही अपनी स्टारकास्ट के कारण चर्चा में बनी हुई है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
शाहरुख खान की जवान 2023 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ पहली बार किंग खान और डायरेक्टर एटली एक साथ आए हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसमें शाहरुख को डबल रोल में दिखाया गया है - एक खुफिया अधिकारी और एक चोर।


Click it and Unblock the Notifications