..................... Shahrukh Khan Jawan pre-release event will be held in Chennai, actor will surprise the fans - Hindi Filmibeat

चेन्नई में होगा शाहरुख खान की Jawan का प्री-रिलीज इवेंट, फैंस को एक्टर देगें धमाकेदार सरप्राइज!

Jawan

Jawan pre-release event: इस वक्त हर तरफ सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और उनकी बहुचर्चित फिल्म जवान को लेकर ही हर तरफ चर्चा है। फिल्म जवान (Jawan)को लेकर हर तरफ काफी शोर है, फैंस के बीच फिल्म जवान के लिए हर तरफ उत्साह है। खबरों के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म जवान का आज चेन्नई में धमाकेदार प्री-रिलीज इवेंट होगा।

शाहरुख खान की फिल्म जवान का इवेंट-

इस बात से कोई अंजान नहीं हैं कि, बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान (Jawan) को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन फिल्म का ट्रेलर भी अभी रिलीज नहीं हुआ है।

शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त 2023 को बुर्ज खलीफा पर रिलीज होने वाला है। इसके बाद हर किसी को ट्रेलर रिलीज का खास इंतजार है। जाहिर है कि ये एक बड़े बजट की फिल्म है जिसको लेकर हर तरफ अलग ही क्रेज बना हुआ है।

चेन्नई में होगा जवान का प्री-रिलीज इवेंट-

बहुचर्चित फिल्म जवान का प्री रिलीज इवेंट चेन्नई स्थित श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। ये इवेंट 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें एक हजार छात्र शामिल हो सकेंगे। इस कार्यक्रम की डिटेल शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

एक्टर ने जवान का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, वणक्कम चेन्नई, मैं आ रहा हूं!!! साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी जवान - लड़कियां और लड़के तैयार रहें... मैं आप सभी से मिलने के लिए उत्साहित हूं! अगर पूछा जाए तो शायद कुछ ठांय-ठांय भी कर सकता हूं। कल दोपहर 3 बजे से मिलते हैं।

इस इवेंट की खास बात ये है कि जवान के इस इवेंट में शाहरुख खान के अलावा एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और फिल्म के निर्देशक एटली भी शामिल होंगे। ये फैंस के लिए काफी खुशी की बात है और इस दौरान जाहिर है कि धमाका होने वाला है। अब तरफ इसको लेकर ही चर्चा है।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X